



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज्यस्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह के दौरान वडसर, ज़िला हमीरपुर में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त अर्थात 62 से 68 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को पेंशन संशोधन की वकाया देनदारियों की तृतीय श्रेणी को 35% तथा प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पेंशनरों को 15% की किस्त का इसी माह भुगतान करने सम्बन्धी घोषणा का हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ जहां सरकार का धन्यवाद करता है।

वहीं महंगाई भत्ता की 5 किस्तें देय होने पर भी कोई किस्त जारी न करने पर पेंशनरों के प्रति सरकार की अनदेखी के लिए प्रदेशभर के पेंशनरों में सरकार के प्रति काफी आक्रोश पाया गया।



हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, महासचिव ओम राज कंवर, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य सलाहकार हरनाम सिंह ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में सरकार से आग्रह किया है।






कि पेंशनरों को पेंशन संशोधन की देनदारियों व महंगाई भत्ता की देय किस्तें शीघ्र जारी की जाएं ताकि पेंशनरों में बढ़ रहा असन्तोष शांत हो सके।


के.सी.गौतम, प्रदेशाध्यक्ष, हि.आं.पें.संघ























