



पांवटा-साहिब/सिरमौर:- क्यारदा गांव में 58 वर्षीय महिला मजिदा पर उनके बेटे अकरम द्वारा कथित रूप से दराट से सिर पर हमला किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस शिकायत के अनुसार, महिला अपने बरामदे में बेटी और नाती के साथ बैठी थीं, तभी बेटा, बहू और बहू का भाई पहुंचे।


आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौच और मारपीट की, जबकि बीच-बचाव के दौरान बहू ने मासूम बच्चे के साथ भी मारपीट की। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।



घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माजरा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है।































