राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज एवं सूचना क्रांति के जनक, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक एवं प्रगतिशील राष्ट्र बनाने के लिए दूरदर्शी सोच के साथ कार्य किया। उन्होंने देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार, शिक्षा तथा विज्ञान के विकास को नई गति प्रदान की।

 

 

उनकी सोच थी कि भारत के युवाओं को आधुनिक तकनीक और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाकर देश को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए।

इस अवसर पर राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू  ,अनीता वर्मा, डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा, अजय शर्मा , टोनी ठाकुर देवदास शहंशाह, और चंदन राणा, अखिलेश चौधरी , बिशव शामा ,अनिल श्याम , रत्तन डोगरा ,अनिल चौधरी ,मनोज शर्मा ,राजेश आनंद ,रजत राणा सोशल मीडिया हमीरपुर मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।

सुनील कुमार ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना राजीव गांधी जी की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक था।

 

उनका विश्वास था कि लोकतंत्र की असली ताकत गांवों और आम जनता की भागीदारी में है। सत्ता के विकेंद्रीकरण और स्थानीय संस्थाओं को मजबूत करने के उनके प्रयासों ने ग्रामीण लोकतंत्र को नई दिशा दी।

 

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं की शक्ति और प्रतिभा पर पूरा विश्वास किया। उनकी दूरदर्शिता के कारण भारत ने आधुनिक तकनीक और संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाए।

 

आज भारत सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जिस स्थान पर पहुंचा है, उसकी मजबूत नींव रखने वाले नेताओं में राजीव गांधी जी का महत्वपूर्ण स्थान है।

 

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता, विकास और प्रगति के लिए समर्पित रहा। उनकी जयंती पर हम सभी को उनके विचारों और आदर्शों को याद करते हुए देशहित एवं समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच, आधुनिक भारत का सपना और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

 

[post-views]