



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला भोटा में साम्मान दिवस का आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी माहौल में हुआ।

नशे और फास्ट फूड को कहें ना, स्वस्थ भारत का लें प्रण




इस तिशेष अवसर पर पूरे देश की तिरंगा यात्रा पर निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार ने मुख्य अतिथि व मार्गदर्शक के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा चुनने तथा स्वतंत्रता से दस रहने का संदेश दिया।






आदर्श स्कूल में गूंजा स्वास्थ्य, राष्ट्र निर्माण और संस्कार का संदेश



प्रेरणादायक पहल:- देशभर में नशे के खिलाफ जगाई जागरुकता, फास्ट फूड से दूर रहकर स्वस्थ खान-पान पर जोर, बच्चों से किया स्वस्थ और संस्कारी जीवन का संकल्प।



बच्चों से किया संवाद, संस्कार और स्वास्थ्य पर दिया मार्गदर्शन



दिनेश कुमार ने बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें नशे की बढ़ती कुपवृत्तियों के प्रति सतर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को गर्त में धकेल देता है।
तिरंगा यात्रा से नशामुक्ति का संदेश
मन रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के रहने वाले दिनेश कुमार ऑवल एवं नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) से सेवानिवृत्त हुए हैं। अपनी सेवा पूरी करने के बाद उन्होंने आराम का जीवन चुनने के बजाय राष्ट्र और समाज को सेवा का बीड़ा उठाया है। इस समय नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय चेतना के प्रसार के संकल्प के साथ पूरे देश की पदयात्रा पर हैं।
स्वस्थ शरीर, स्वच्छ विचार, राष्ट्र निर्माण का आधार

उन्होंने बच्चों से कहा कि युवा देश का भविष हैं और एक मजवुत व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों से जीवन में कभी भी नशे के दलदल में न फंसने का संकल्प लेने को कहा।
नशा छोड़ें जीवन जोड़ें
आओ मिलकर बनाएं – नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारी भारत ।
नशा नहीं जीवन सही, स्वास्थ्य है सबसे बड़ा धन, संस्कारों से बनता है जीवन, राष्ट्र प्रथम हम सदैव तत्पर
तिरंगा यात्रा – एक कदम राष्ट्र के नाम, एक कदम स्वस्थ समाज की ओर’

















