



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- 2 सितंबर 2026 के दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा एवं तहसील संयोजक संदीप मिन्हास चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।


चुनाव अधिकारी संदीप मिन्हास ने नव कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ध्रुव कानूगो को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा।




इसके पश्चात नव नियुक्त इकाई अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सोहित ठाकुर को इकाई मंत्री, सिमरन मिन्हास, दीक्षांत ठाकुर, नमिश जैन, विनायक, मनीष को उपाध्यक्ष बनाया गया।







स्वीन, दिव्यांशु, मोहित, नेहा, निश्चल, शिवम, आदित्य को इकाई सह मंत्री, आदित्य को इकाई सोशल मीडिया संयोजक, वंश राणा को सह संयोजक, तरुण को मीडिया संयोजक, आर्यन को सह संयोजक, आदित्य को BA प्रमुख, अरमान को Bcom प्रमुख, अभिषेक को सोशल मीडिया सह संयोजक, मोहित को BCA प्रमुख, नेहा को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, दिव्यांश को BBA प्रमुख, निखिल को SFS संयोजक, आकुल को SFD संयोजक, ऋषि को इकाई रक्त कार्य प्रमुख, निखिल को बीकॉम सह प्रमुख, लक्ष्य को B.Voc प्रमुख एवं शिवम को BBA प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।



अभिलाष शर्मा ने नव कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्र हित कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को स्वामी विवेकानंद जो को अपना आदर्श बनाने को ओर ध्यान दिया।











