अमनेड़ के रास्तों को किया जाएगा पक्का, घरों की रक्षा के लिए लगाए जाएंगे डंगे: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत ताल के गांव अमनेड़ का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं साढे तीन साल की उपलब्धियों की जानकारी दी।

महिला मंडल के भवन के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी जमीन

उन्होंने कहा कि गांव के सभी रास्तों को पक्का किया जाएगा और जिन घरों को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है, वहां आवश्यकतानुसार डंगे लगाए जाएंगे।

गांव के महिला मंडल के भवन के लिए भी जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी।

ग्राम पंचायत ताल के गांव अमनेड़ में सुनीं जनसमस्याएं, प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी

प्रदेश सरकार के साढे तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर के लिए मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, डेंटल कालेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कालेज, डेडिकेटड साइंस कालेज, बस स्टैंड, हैलीपोर्ट और कई अन्य बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं।

 

इनके अलावा हमीरपुर में कई विभागों, बोर्डों और निगमों के राज्य स्तरीय कार्यालय स्थापित किए गए हैं। इससे जिला हमीरपुर के चहुमुखी विकास को बल मिल रहा है।

इससे पहले अमनेड़ पहुुंचने पर सुनील शर्मा बिट्टू का पंचायत सदस्य सुमित कुमार, साक्षी कुमारी, वीना देवी, रेखा देवी, रश्मि देवी, मीना देवी, रज्जो देवी, बिहारी लाल, रणजीत सिंह और अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा गांव की विभिन्न मांगें एवं समस्याएं उनके समक्षी रखीं।

 

 

 

 

 

[post-views]