



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- आज हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के अध्यक्ष और जिला दिव्यांग समीक्षा समिति के सदस्य राजन कुमार एवं नेचुरल डिसएबल संगठन के अध्यक्ष संतोष वर्मा ने एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह से मुलाकात कर दिव्यांगजनों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बैठक के दौरान दिव्यांगजनों के लिए सड़क पर सुरक्षित आवागमन, यातायात नियमों के पालन तथा दिव्यांगों के साथ होने वाली असुविधाओं और समस्याओं को गंभीरता से उठाया गया।



प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि जिला हमीरपुर में दिव्यांगजनों से संबंधित रोड सेफ्टी की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।






एसपी बलवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के निर्देश दिए।


उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला हमीरपुर में दिव्यांगजनों को रोड सेफ्टी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो उसका उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।



हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के अध्यक्ष राजन कुमार एवं नेचुरल डिसएबल संगठन के अध्यक्ष संतोष वर्मा ने एसपी महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बलवीर सिंह एक नेकदिल एवं संवेदनशील अधिकारी हैं, जो समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और सकारात्मक सोच के साथ उनके समाधान के लिए कार्य करते हैं।


दोनों अध्यक्षों ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से जिला हमीरपुर में दिव्यांगजनों के लिए सड़क सुरक्षा और सुरक्षित आवागमन को और बेहतर बनाया जाएगा।












