डुगली गांव के बाबा बालक नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गुगा नवमी

लंबलू/हमीरपुर:- (संजीव)  गांव डुगली में वर्षों पुराने एवं भक्तों की श्रद्धा के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले बाबा बालक नाथ मंदिर में गुगा नवमी का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर बाबा बालक नाथ की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के पुजारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर वर्षों पुराना है और क्षेत्र के लोगों की बाबा बालक नाथ के प्रति गहरी आस्था जुड़ी हुई है। गुगा नवमी के अवसर पर गांववासियों द्वारा वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है तथा बाबा को प्रसाद चढ़ाया जाता है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामनाओं के लिए बाबा के दरबार में मन्नत मांगते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में बाबा बालक नाथ का सिमरन किया।

 

पूरे मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ से परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

[post-views]