



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत ताल के गांव दियोट का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और साढे तीन साल की उपलब्धियों की जानकारी दी।


इस अवसर पर ओपी शर्मा, मेहरुद्दीन, राज कुमार, विनोद कुमार और गांव के अन्य लोगों ने विभिन्न समस्याएं और मांगें सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखीं। गांववासियों ने मुख्यतः पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं एवं मांगें उठाईं।




सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांववासियों की पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।







उन्होंने कहा कि गांव के टैंक को शीघ्र ही पाइपलाइन से जोड़ कर पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाई जाएगी। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि दियोट गाँव की सड़क को बरसात के बाद पक्का किया जाएगा। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी त्वरित कदम उठाए जाएंगे।



इस अवसर पर पूर्व प्रधान जुगल किशोर, आरसी डोगरा, ओपी भारद्वाज, जगदीश चंद और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

















