



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- के(K ) के (KEY) पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में टीचर्स दिवस की धूम रही। प्लस टू क्लास के बच्चों ने सभी टीचर्स की भूमिका निभाई और जाना कि किस तरह उनके अध्यापक किन मुश्किलों का सामना करके उन्हें पढ़ाते हैं।

बच्चों ने इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये छोटे तथा बड़े बच्चों ने मिलकर टीचर्स दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।



प्रधानाचार्य महोदया पूजा कटोच ने सभी टीचर्स को टीचर दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को मिठाई बांटी।

























