डीएवी अम्बोटा ने जीती 15वीं रैपिड चेस चैंपियनशिप 2026 की ओवरऑल ट्रॉफी

 

 

नादौन/हमीरपुर:-   चेसलॉजी चेस अकादमी द्वारा डीएवी स्कूल भडोली, नादौन में आयोजित 15वीं रैपिड चेस चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया और अलग-अलग आयु वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

 

डीएवी अम्बोटा और सिलिकॉन स्कूल के बीच ओवरऑल प्रथम स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में डीएवी अम्बोटा ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि सिलिकॉन स्कूल ने जिला कांगड़ा की ओवरऑल विजेता ट्रॉफी हासिल की। वहीं, जिला हमीरपुर में डीएवी आर्य समाज हमीरपुर ओवरऑल विजेता रहा।

अंडर-8 वर्ग में चंडीगढ़ के शिवांश मंगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नित्यम ठाकुर द्वितीय तथा डीएवी अम्बोटा के अथर्व गनवर तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डीएवी अम्बोटा की मायरा ठाकुर ने प्रथम तथा नव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-12 वर्ग में जवाला जी के डोयल रियालच ने प्रथम स्थान हासिल किया। हमीरपुर की वासवी खन्ना द्वितीय तथा डीएवी आर्य समाज हमीरपुर की साची ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में डीएवी अम्बोटा के पियूष जरियाल प्रथम, नादौन के मौर्य शौर्य मेहरा द्वितीय तथा डीएवी अम्बोटा के युवान और जवाला जी के गर्वेश तृतीय स्थान पर रहे।

 

अंडर-14 वर्ग में नादौन के अंश मेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में हिम अकादमी की निवेदिता ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में डीएवी अम्बोटा के वेदांत पालियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में रिद्धिमा सकलानी ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

 

अंडर-17 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर के रजत पदक विजेता सूर्यांश ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विशेष बात यह रही कि सूर्यांश ने अंडर-12 वर्ग में खेलने के बजाय सीधे अंडर-17 वर्ग में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। डीएवी अम्बोटा के अरुष राणा द्वितीय तथा माधव कश्यप और विहान शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नादौन की बारवी ने प्रथम तथा डीएवी भडोली की प्रकृति ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

 

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। डीएवी अम्बोटा और सिलिकॉन स्कूल के बीच ओवरऑल खिताब के लिए मुकाबला विशेष रूप से रोमांचक रहा। अंततः डीएवी अम्बोटा ने बेहतर सामूहिक प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

 

प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन एवं सहयोगियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

[post-views]