



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 सितम्बर, 2026 को खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा (कारगू) की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन करते हुए खण्ड महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को वर्तमान में खण्ड में चल रही गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।

चर्चा में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम, मु० संगठन सचिव पुरषोत्तम दास शर्मा, ज़िला वरिष्ठ उपप्रधान रत्न चन्द चांगरा, महासचिव तोता राम जंजुआ, सलाहकार अवनीश कुमार, ओपी सुमन, देश राज शर्मा आदि मुख्य रहे।



बैठक में पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सरकार द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेंशन संशोधन एरियर की किस्त का भुगतान करने पर धन्यवाद किया, वहीं सरकार से इन पेंशनरों की समस्त देनदारियों जिनमें पेंशन संशोधन एरियर, ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट आदि की वकाया राशि का भुगतान शामिल है, का भुगतान अविलम्ब करने सम्बन्धी मांग दोहराई गई।






इसके अतिरिक्त पेंशनरों में महंगाई भत्ता की देय 5 किस्तें जारी न होने पर सदस्यों ने सरकार के प्रति अपनी नाराज़गी जताई। कुछ विभागों में पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने की जानकारी भी सामने लाई गई।


प्रदेश व ज़िला पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों को विभिन्न मुद्दों पर बहुत सी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा द्वारा अपने व्यक्तित्व में कहा कि संघ पदाधिकारी पेंशनरों की लम्बित मांगें पूरी करवाने हेतु प्रयत्नशील है व अपनी कूटनीति से पेंशनरों को सरकार से काफी भुगतान पाने में सफल रहे हैं और आशा है कि सरकार जल्द ही 2016 से जनवरी, 2022 के श्रेणी-1 से 3 के पेंशनरों की वकाया देनदारियों का भुगतान भी जारी करेगी। संघ सुदृढ़ीकरण हेतु सदस्यों से अपना पूरा सहयोग देने की अपील की गई।



प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम ने सदस्यों को अवगत करवाया कि संघ पेंशनरों की लम्बित मांगों को पूरा करवाने हेतु सरकार से वरावर पत्राचार जारी रखे हुए है और इस सम्बन्ध में संघ का शिष्टमंडल दिनांक 15 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री से सेरा विश्रामगृह, नादौन में पुनः मिलकर पेंशनरों के लम्बित एरियर का भुगतान करने व जीवित प्रमाण पत्र भेजने की पुरानी पद्धति प्रस्तुत जारी रखने वारे मामला उठाया गया जिसपर माननीय मुख्यमंत्री जी ने साकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने चिकित्सा बिलों के भुगतान के सम्बन्ध में जानकारी दी कि सरकार द्वारा लगभग 131 करोड़ रुपए जारी किया गया है जिसमें पेंशनरों को काफी भुगतान भी हो चुका है।


कुछ कार्यालयों द्वारा लम्बित चिकित्सा बिलों के लिए वज़ट की लिखित में मांग नहीं भेजी जाती जिस वजह से वज़ट न मिलने पर भुगतान नहीं हो पाता। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पुराने चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने की सूचना संघ पदाधिकारियों को लिखित में दें ताकि ऐसे विभागों से भुगतान सम्बन्धी मामला उठाया जा सके।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री जगदीश चन्द शर्मा, जुल्फी राम वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, ब्रह्म दास, प्रकाश चन्द, करतार चन्द, माधो राम, वलदेव सिंह पटियाल, अमर नाथ शर्मा, सुखदेव शर्मा, धर्म चन्द शर्मा, दिले राम , हेम राज शर्मा, ध्यान चन्द, किशोर चन्द शर्मा, परविन्द्र सिंह, विधि चन्द, राज कुमार, जय पाल, सुन्दर राम, सरवन सिंह, नसीब सिंह, जगत राम सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।












