



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- कुठहेड़ा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय-19 बॉयज टूर्नामेंट में न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कबड्डी, वालीबॉल, बैडमिन्टन खेलों में भाग लिया।


जिनमें से कबड्डी टीम ने ब्लॉक स्तरीय 19 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इस टीम में स्कूल के छात्रों गौरव कुमार, आकर्षित, अनिरूद्ध, कृष्णा चौहान, सौरभ, आदित्यराज, ईशांत, हर्ष, कृष्णा, काव्यांश, रोहित दरोच, सूर्यायांश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइन्ल प्रतियोगिता -57 स्कोर के साथ विजय हासिल की और जिला स्तरीय टूर्नामेंट में अपना स्थान बनाया।




इसके साथ वालीबॉल टीम से अभिनव, सूजल, निखिल भारद्वाज, आर्यन चौहान, रोहित, गौरव, दीपांशु, मानिक, साहिल, कर्ण, जस्सी, निखिल, नमन, शिवांश, अर्पित और आर्यन चौहान ने भाग लिया।






इनका मुकाबला नालटी स्कूल के छात्रों के साथ हुआ। जिसमें न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल के छात्र वालीबाल मुकाबले में द्वितीय विजेता रहे व स्कूल के तीन छात्रों शिवांश, अर्पित और आर्यन चौहान का चयन जिला स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ।


इसके अलावा बैंडमिन्टन टूर्नामेंट में स्कूल के छात्रों सार्थक चौहान, तेनजिन नेगी, अरमिन्द, सूजल, ईशांत शर्मा ने भाग लिया। जिसमें ईशांत शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा जिला स्तरीय टूर्नामेंट में अपना स्थान बनाया।



इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र पुरी, उपप्रधानाचार्य सुरेन्द्र ठाकुर और प्रबंधन समिति ने टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता छात्रों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी और कहा ये जीत केवल एक खेल की ट्रॉफी नहीं है बल्कि ये हमारे स्कूल के उस विजन की सफलता है जहां हम शिक्षा के साथ-2 खेलों में भी उत्कृष्टता को बढ़ावा देते है।


अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य ने इन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।












