



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- भाजपा महिला मोर्चा मंडल ग्रामीण हमीरपुर की बैठक मंगलवार को डिडवीं टिक्कर में अध्यक्ष ज्योति बाला की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विधायक सदर आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी, मंडल प्रभारी नीरू मिश्रा, महामंत्री मंडल ग्रामीण प्रमोद पटियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे।


इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों बारे उपस्थित मातृशक्ति ने चर्चा की। अध्यक्ष ज्योति बाला ने महिला मोर्चा द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी सभी के समक्ष रखी।




उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी के हरेक कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी की नीतियों एवं गतिविधियों को सभी के समक्ष रखता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक कार्यकर्ता दस सखियों को जोड़ रही है।







उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों बारे सभी को जानकारी दी एवं इन कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा प्रमुख मोर्चा है और मातृशक्ति ही समाज में बदलाव, विकास की नींव रखती है।



उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता जरूरी है और सभी मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे।




जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी और प्रभारी नीरू मिश्रा ने भी संगठन की सभी गतिविधियों बारे विस्तार से चर्चा की व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।


इस मौके पर महामंत्री भोली शर्मा, सुमन लता, पंचायत समिति उपाध्यक्ष रानी देवी, पंचायत समिति सदस्य लंबलू कल्पना शर्मा, पूर्व जिला परिषद मनु बाला सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।











