रोटरी क्लब ने किया पौधारोपण व ‘इंटरैक्ट क्लब’ का गठन; निर्धन कन्या के विवाह के लिए भी बढ़ाये मदद के हाथ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  समाज सेवा और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए रोटरी क्लब हमीरपुर ने एक सराहनीय पहल की है। क्लब द्वारा निजी स्कूल में नए ‘इंटरैक्ट क्लब’ की स्थापना की गई।

इस विशेष अवसर पर रोटरी क्लब ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए गांव नलाही (तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर) के एक अत्यंत निर्धन परिवार की कन्या के विवाह हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान की, तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरुप्पन भी किया।

​इंटरैक्ट क्लब के पद स्थापना समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर जे.पी. अग्निहोत्री ने की। इस गरिमामय कार्यक्रम में रोटरी क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप कुमार, हमीरपुर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रोटेरियन घनश्याम चौधरी तथा क्लब के सचिव रोटेरियन अमरजीत अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों में नेतृत्व और सेवा भाव का होगा विकास

​समारोह के दौरान स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को नए इंटरैक्ट क्लब की कार्यकारिणी का दायित्व सौंपा गया। जिस में​ अध्यक्ष कश्बी ठाकुर,

​उपाध्यक्ष अदिति रूणावत,

​सचिव मोक्ष शर्मा तथा

​कोषाध्यक्ष पूर्वांश चौहान नियुक्त किए गए।

​इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इंटरैक्ट क्लब की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निस्वार्थ सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का बीजारोपण करना है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज के कल्याण में अपना योगदान दे सकें।

​क्लब ने न केवल छात्रों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया, बल्कि सुजानपुर तहसील के गांव नलाही की एक जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए आर्थिक मदद देकर एक अनुकरणीय उदाहरण भी पेश किया।

 

रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि क्लब भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी और सामाजिक कार्यों में सदैव तत्पर रहेगा।

​इस गरिमामय समारोह में रोटेरियन राजीव शर्मा, रोटेरियन रवि शर्मा, टी. पी. शर्मा, प्रवीन शर्मा, अजायव सिंह वनियाल सहित हमीरपुर पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रोटेरियन प्रदीप कुमार (अध्यक्ष, रोटरी क्लब हमीरपुर)

रोटेरियन अमरजीत अत्री (सचिव, रोटरी क्लब हमीरपुर)

[post-views]