



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में हब्स ऑफ लर्निंग के अंतर्गत अंतर-विद्यालयीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया।


इस ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। प्रश्नोत्तरी ने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक ज्ञान, तार्किक चिंतन, त्वरित निर्णय क्षमता एवं अनुप्रयोग कौशल को परखने के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित की।




कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए पाँच रोचक, चुनौतीपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक राउंड आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने अपनी सूझ-बूझ और वैज्ञानिक समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।








इस वर्ग में प्रथम स्थान जे o न o वीo डूंगरी के युवराज एवं रुद्रांश ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के आदवन एवं शितिज (कक्षा 8) ने हासिल किया। तृतीय स्थान ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के सिद्धांत शुक्ला एवं रूही आनंद ने प्राप्त किया।


विनायका पब्लिक स्कूल की ओर से हयान एवं कशिश ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा नवमी से दसवीं वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर, विनायका पब्लिक स्कूल, जे o न o वीo डूंगरी तथा ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की टीमों ने प्रतिभागिता की।



चार चुनौतीपूर्ण राउंड्स के माध्यम से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ, तर्कशक्ति, सामान्य वैज्ञानिक ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता की परीक्षा ली गई।


इस वर्ग में प्रथम स्थान हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के अध्रित एवं सात्विक ने प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। द्वितीय स्थान विनायका पब्लिक स्कूल के राध्या एवं विरेश ने तथा तृतीय स्थान जे o न o वीo डूंगरी के विभास एवं शाश्वत ने हासिल किया।
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल की ओर से अलंकरित सांख्यान एवं आदर्श मौदगिल ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर के अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा द्वारा प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए।
उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उन्हें निरंतर सीखने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय सुश्री शालिनी, रेविक्षा, शिखा, गरिमा एवं विपिन द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता था।
इस अंतर-विद्यालयीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, नवाचार, आत्मविश्वास एवं तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाई।
प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को परखने के साथ-साथ प्रश्नों का विश्लेषण करने, तार्किक ढंग से सोचने और सीमित समय में सही निर्णय लेने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।









