



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (MPHW-Male) के पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर अपने सभी प्रशिक्षित साथियों की ओर से सोनू धीमान ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा जी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा।

प्रशिक्षुओं ने सुनील शर्मा बिट्टू के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा



सोनू धीमान ने बताया कि बहुत से बेरोजगार प्रशिक्षुओं की उम्र 45+ हो गई है, अगर भर्ती में देरी होती है तो वह प्रशिक्षु पात्र नहीं होंगे, उनका MPHW Male का डिप्लोमा मात्र देखने को ही रह जाएगा। प्रदेश में बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (MPHW-Male) के स्वीकृत 1,920 पद हैं, लेकिन वर्तमान में 152 से भी कम कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में अधिकांश पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिससे ग्रामीण एवं दूर-दराज़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। (MPHW-Male) के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती की जाए।







सुनील शर्मा जी ने बात गंभीरता से सुनी और आश्वासन दिया कि इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा तथा इस विषय पर उचित स्तर पर प्रभावी पैरवी की जाएगी।


इस अवसर पर सोनू धीमान सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे। सभी ने सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश के युवाओं के हित और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए बहुउद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (MPHW-Male) की भर्ती जल्द से जल्द शुरू की जाए।

















