किशोरावस्था दिवस पर जंदरू स्कूल में गूंजा ‘स्वस्थ किशोर–सशक्त भविष्य’ का संदेश: डाॅ. सुरेंद्र सिंह डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  सुजानपुर/जंदरू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जंदरू में किशोरावस्था दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य टीम के साथ सुरिंद्र सिंह डोगरा, इंचार्ज मॉडल पीएससी जंगलबेरी, ब्लॉक सुजानपुर ने की।

“आज का जागरूक किशोर, कल के सशक्त राष्ट्र की नींव”

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, नियमित व्यायाम, नशे से बचाव तथा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राधिका राणा ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय तथा धैर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पल्बी, कनिका, आयुष, आदित्य राणा, दक्ष ठाकुर और कृति ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

सुरिंद्र सिंह डोगरा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “आज का जागरूक किशोर ही स्वस्थ परिवार और सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव है। स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और सकारात्मक सोच ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है।”

 

कार्यक्रम में फीमेल हेल्थ सुपरवाइजर रविंदरा देवी, फीमेल हेल्थ वर्कर रुचि राणा तथा आशा कार्यकर्ता सुषमा देवी और सरोज उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार, श्री राजिंदर कुमार, श्री संजय कुमार, श्री अरुण चौहान एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

सुरिंद्र सिंह डोगरा

इंचार्ज, मॉडल पीएससी जंगलबेरी, ब्लॉक सुजानपुर ने अंत मे कहा स्वस्थ तन, स्वस्थ मन—जागरूक किशोर, सशक्त समाज।”

[post-views]