अणु में 18 को दी जाएगी रूफ टॉप सोलर प्लांट और स्मार्ट मीटर की जानकारी

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  आम लोगों को सौर ऊर्जा के अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित करने, बिजली की किफायती खपत और बचत के प्रति जागरुक करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड द्वारा कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी में 18 सितंबर को अणु के विद्युत विश्राम गृह में भी एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विद्युत उपमंडल हमीरपुर-1 के सहायक अभियंता कर्ण सिंह ने बताया कि सुबह साढे दस बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यतः रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों एवं शंकाओं का समाधान किया जाएगा।

सहायक अभियंता ने बताया कि लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाकर न केवल बिजली के खर्च को लगभग शून्य तक ला सकते हैं, बल्कि इन संयंत्रों की सरप्लस बिजली को बिजली बोर्ड को बेचकर अच्छी आय भी अर्जित कर सकते हैं।

 

उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222327 पर संपर्क किया जा सकता है।

[post-views]