



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर मंडल में एक भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

भोरंज विधानसभा के समीरपुर मंडल में 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’




कलश वंदन यात्रा मंडल के प्रसिद्ध माता अवाह देवी मंदिर से शुरू होकर चम्बोह होते हुए श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर गरसाहड़ भरेड़ी पहुंची, जहाँ स्थानीय गाँव वासियों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और आत्मीयता के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया।






माता अवाह देवी मंदिर से शुरू होकर श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर गरसाहड़ भरेड़ी पहुंची यात्रा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत




इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (महिला मोर्चा) कमलेश कुमारी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास महाराज जी ने अपनी पावन वाणी और विचारों से समाज को समानता, समरसता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया।





कमलेश कुमारी ने आगे कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ संत रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाते हुए हम एक समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।


इस अवसर पर समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप, मंडल महामंत्री संजीव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना, बूथ अध्यक्ष रजनीश, प्रमिला, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज चंदेल तथा पूजा सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कमलेश कुमारी पूर्व विधायक (भोरंज) एवं प्रदेश महामंत्री, भाजपा महिला मोर्चा (हिमाचल प्रदेश)





