33वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस में डी.ए.वी. आलमपुर का शानदार प्रदर्शन

 आलमपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल आलमपुर के विद्यार्थियों ने 33वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान एवं गणित आधारित प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, ज्ञान और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट परिचय देते हुए कई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किए।

विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं गणित की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया

विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में शौर्य एवं सौर्या शर्मा ने प्रथम स्थान, माध्यमिक वर्ग में स्मृति एवं हर्षिता कटोच ने प्रथम स्थान तथा वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में पूर्वांश एवं गौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

गणितीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अरमान ने द्वितीय स्थान, माध्यमिक वर्ग में सिमरन ने तृतीय स्थान तथा वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में शौर्य गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।

 

इसी प्रकार विज्ञान गतिविधि केंद्र में कनिष्ठ वर्ग से हर्षिता वालिया, माध्यमिक वर्ग से मेघा तथा वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग से अंशित ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 6 प्रथम, 2 द्वितीय तथा 1 तृतीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने सभी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

[post-views]