



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- दो दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन उप मंडल नादौन में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। *विज्ञान प्रश्नोत्तरी* में सीनियर सेकेंडरी वर्ग में टी आर डीएवी के अनिकेत व रिद्धिमा ने प्रथम, गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा की ओजस व अखिल ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च पाठशाला लोअर हडेटा स्कूल की अवंतिका व मिताली ने तृतीय स्थान हासिल किया।


सीनियर वर्ग मे टीआरडीएवी कांगू की अनन्या व ध्रुव प्रथम , राजकीय उच्च विद्यालय जलाड़ी की उपासना और आरुषि द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा की अंशिका और अलीशा रहे।



*साइंस एक्टिविटी कॉर्नर* के सीनियर सेकेंडरी वर्ग के बेस्ट थ्री में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी की पिंजुम , टीआरडीएवी के दीपेश और गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा की अंशिका रहे। *मैथमेटिक्स ओलिंपियाड* के सीनियर सेकेंडरी के बेस्ट थ्री में टीआरडीएवी के इशांत , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोलसप्पड़ की आशमा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड के अनिरुद्ध शर्मा रहे ।मैथेमेटिक्स ओलिंपियाड के जूनियर वर्ग म के बेस्ट थ्री में गीतांजलि पब्लिक स्कूल की अस्मिता शर्मा ,टीआरडीएवी कांगू का अर्श व गुरुकुल स्कूल कांगू की उपांशी रहे।






*साइंस इनोवेटिव मॉडल* के बेस्ट थ्री में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू का ईशान ठाकुर व भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी का तुषार कुमार व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्नाही की श्रद्धा शर्मा रहे। मैथमेटिक्स सीनियर ओलंपियाड में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हथोल के रघुवीर कुमार ,टीआरडीएवी के कार्तिक ठाकुर व संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा के ध्रुव शर्मा शा



रहे





इस सम्मेलन के समापन समारोह में प्रधानाचार्य श्री


बीना वनियाल, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू ने शिरकत की तथा बच्चों को पूरी लगन से पढ़ने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के नन्हे वैज्ञानिक आने वाले भविष्य में बड़े वैज्ञानिक उभर कर देश व प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे क्योंकि यही बच्चे देश का भविष्य है जो आगे चलकर देश की उन्नति में अपना योगदान देंगे। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष विकेश कौशल ने इस विज्ञान मेले के सफल समापन के लिए सभी विज्ञान अध्यापकों व बच्चों को बधाई दी ।





