विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर और लंबलू में भी आयोजित किए जन संवाद कार्यक्रम

लंबलू /हमीरपुर:-  आम लोगों को बिजली बोर्ड की विभिन्न योजनाओं, सौर ऊर्जा संयंत्र और स्मार्ट मीटर के प्रति जागरुक करने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए बोर्ड द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर और विद्युत उपमंडल लंबलू में भी बीते दिन जागरुकता एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

विद्युत उपमंडल-2 कार्यालय हमीरपुर की ओर से अणु में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अभियंता सौरभ राय ने बड़ी संख्या में उपस्थित उपभोक्ताओं के साथ संवाद किया।

उधर, विद्युत उपमंडल लंबलू में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने लोगों को जागरुक किया।

[post-views]