



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में कार्यरत डॉ. सोनाली शर्मा का चयन अब हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पद पर हो गया है। वह अब नागरिक अस्पताल नादौन में अपनी सेवाएं देने जा रही हैं।

ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में शनिवार को डॉ. सोनाली शर्मा के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर, अन्य अधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डॉ. सोनाली शर्मा को भावभीनी विदाई दी तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।



कर्नल (सेवानिवृत्त) चंद्रशेखर ने कहा कि ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर में डॉ. सोनाली शर्मा का सेवाकाल बहुत ही सराहनीय रहा।





















