बलदेव सिंह ठाकुर का निधन: हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ ने जताया शोक

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ , हमीरपुर खण्ड इकाई के वरिष्ठतम सदस्य बलदेव सिंह ठाकुर, निवासी वार्ड नम्बर-9 , हमीरपुर के आकस्मात निधन पर संघ प्रदेशाध्यक्ष के सी गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, महासचिव ओम राज कंवर, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, मुख्य संगठन सचिव प्रशोतम दास शर्मा, ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, महासचिव तोता राम जंजुआ, कोषाध्यक्ष बनारसी दास पटियाल, खण्ड प्रधान हेम राज शर्मा व महासचिव कृष्ण दत्त शर्मा द्वारा गहरा दु:ख प्रकट किया गया व शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

 

वलदेव ठाकुर की अन्तिम यात्रा में में वहुत से पेंशनर्ज़ शामिल हुए। बलदेव सिंह ठाकुर एक कर्मठ , मिलनसार, मधुर भाषी एवं शान्त प्रवृत्ति के व्यक्ति थे।

 

विशेषतया पेंशनर भवन हमीरपुर की देखरेख में संघ को उनका अपूर्व सहयोग रहा है। उनकी अनुपस्थिति संघ के लिए एक वड़ा आघात है और उनकी यह कमी सदैव खलती रहेगी। वे कई वर्षों तक पुलिस विभाग की शानदार सेवा के बाद रिटायर हुए थे।

 

बलदेव सिंह ठाकुर के निधन का दुखद समाचार सुन कर ज़िलाभर के सदस्यों द्वारा दूरभाष के माध्यम से निधन पर गहरा दु:ख जताया व परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की गई जिनमें दीप चन्द शर्मा, सालीग्राम ठाकुर, जैसी राम पुरी, कर्म चन्द कांनगो, अनिरूद्ध डोगरा, बी के शर्मा, रत्न चांगरा, जगदीश शर्मा, सुभाष शर्मा, रंजीत सिंह ठाकुर, देश राज शर्मा , रोशन लाल पटियाल, राम चन्द कटोच, निशा आनन्द, विजय सहगल, गंगा पटियाल, शशी वाला, देश राज शर्मा, प्रेम चन्द शर्मा, जोगिंद्र पुंडीर, रमेश चन्द शर्मा, अमर नाथ, जगन्नाथ, बी के जसवाल, सुनील कपिल, हंस राज, नानक चन्द, अशोक पटियाल, चत्तर सिंह, प्रीतम चन्द, सहित अन्य बहुत से सदस्य शामिल हैं।

 

 

[post-views]