हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ की बैठक हुई सम्पन्न 

भोरंज/हमीरपुर:-   हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, भोरन्ज़ खण्ड़ इकाई की बैठक दिनांक 26 सितम्बर , 2026 को खण्ड प्रधान राज कुमार पटियाल की अध्यक्षता में चतुर्भुज मन्दिर परिसर, पांचवीं (ऊखली), तहसील भोरंज़, ज़िला हमीरपुर, हि.प्र. में सम्पन्न हुई। खण्ड महासचिव हंस राज द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजैन्डा व खण्ड़ में चल रही गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

बैठक में भोरन्ज़ खण्ड सदस्य  एस.एन.शोरी, निवासी भरेड़ी, तह. भोरन्ज़, ज़िला हमीरपुर व अन्य साथियों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में भाग लेने वालों में प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्त सचिव शम्भू राम जसवाल, ज़िला महासचिव तोता राम जंजुआ, लेख राम कौशल, ओमप्रकाश शर्मा, वलदेव दास शर्मा, वचित्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमलेश मिश्रा, उपप्रधान दुर्गा राम मोदगिल, कृष्ण चन्द आदि प्रमुख रहे।

 

बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों को पेंशन संशोधन की वकाया ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट की राशि का भुगतान न किए जाने, महंगाई भत्ता की देय 5 किस्तें जारी न होने तथा महंगाई भत्ता की जारी 3 तीन किस्तों का एरियर लम्बित होने पर पेंशनरों में सरकार के प्रति आक्रोश पाया गया। इसके अतिरिक्त कुछ सदस्यों ने लम्बित चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने का मामला भी उठाया गया।

 

प्रदेश मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, वित्तसचिव शम्भू राम जसवाल व ज़िला प्रधान देव राज पटियाल, महासचिव तोता राम जंजुआ ने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों व अन्य विषयों पर वहुत सी जानकारियां दी गई व संघ की सुदृढ़ता के लिए सदस्यता कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की गई।

 

प्रदेशाध्यक्ष के.सी.गौतम द्वारा पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में जानकारी दी कि संघ पदाधिकारी दिनांक 29 अगस्त, 2026 को सेरा विश्रामगृह, नादौन में पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी से मिले व उन्हें चलने फिरने में असमर्थ पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में आ रही दिक्कतों वारे अवगत करवाया और साथ ही 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों की लम्बित देनदारियों व महंगाई भत्ता की देय 5 किस्तें जारी करने का आग्रह किया गया जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने साकारात्मक भरोसा दिलाया कि करवाचौथ -दिवाली के आसपास महंगाई भत्ता जारी होगा। प्रदेशाध्यक्ष ने हाल ही में 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त तृतीय श्रेणी के पेंशनरों को पेंशन संशोधन का तमाम एरियर व द्वितीय व प्रथम श्रेणी पेंशनरों को अतिरिक्त 15% एरियर के आदेश जारी करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद किया व सरकार से आग्रह किया गया कि इस वर्ग को ग्रैच्युटी व लीब-एनकैशमैंट की लम्बित वकाया राशि का भी यथाशीघ्र भुगतान करने के आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने चलने फिरने में असमर्थ, विस्तर पर पड़े पेंशनरों को अपने जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजने में झेलनी पड़ रही दिक्कतों के सम्बन्ध में वार-2 लिखित अनुरोध व माननीय मुख्यमंत्री जी से क ई वार मिलने पर भी सरकार की अनदेखी पर रोष जताया गया कि वृद्धावस्था में जहां रूग्णावस्था में वरिष्ठतम नागरिकों को सहुलियत मिले, सरकार उन्हें और कष्ट में धकेल रही है। यद्यपि माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया था कि इस समस्या का हल पंचायत सचिवों के माध्यम से कर लिया जाएगा। जीवित प्रमाण पत्र भेजने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर, 2026 नजदीक आने से दूर-दराज़ के क्षेत्रों में जो अभी अपना जीवित प्रमाण पत्र नहीं भेज पाए हैं, की धड़कनें बढ़ हैं कि उनकी पेंशन बन्द हो जाएगी। अतः सरकार से इस सम्बन्ध में शीघ्र ऐसे पेंशनरों को राहत देने वारे आदेश जारी किए जाएं।

 

उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री शम्मी शर्मा, ज्ञान चन्द, प्रेम चन्द, रंजीत सिंह, दलीप चन्द, राजरानी , कमला देवी, शकुंतला, उर्मिला, शोदा देवी, वरफी, सुरेन्द्र कुमार, रमेश चन्द, धर्म सिंह, दलीप सिंह, वलदेव सिंह, सागर चन्द, धर्म सिंह, राम राम लाल, जगदीश चन्द, परमा नन्द, वलवीर सिंह, रूलिया राम, नन्द लाल, राम राम प्रकाश, हमीदा बेगम, अजीत राज , रत्न चन्द सहित लगभग 60 सदस़्य शामिल हुए।

 

 

[post-views]