



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव कार्यकारिणी गठन समारोह में एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व इकाई अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके पश्चात विभाग संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।




नवगठित कार्यकारिणी में आकृति को इकाई अध्यक्ष तथा अंशुल को इकाई सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अखिल, भव्य वंश एवं सचिन को उपाध्यक्ष तथा तरुण सूरी, साहिल, सूर्या एवं अमन अरनावत को सह सचिव नियुक्त किया गया। आदित्य ठाकुर को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।







निखिल को मीडिया व सोशल मीडिया संयोजक तथा साहिल को मीडिया सह संयोजक बनाया गया। रोहित को एसएफडी संयोजक और आदित्य राजपूत को सह संयोजक, जबकि अन्वी को एसएफएस संयोजक एवं लता देवी को सह संयोजक नियुक्त किया गया।



इसी प्रकार राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक की जिम्मेदारी रितांबरा को तथा सह संयोजक का दायित्व एकता एवं प्रिया को सौंपा गया। खेलो भारत संयोजक अभिनंदन तथा सह संयोजक दिव्यांश होंगे। रक्तदान संयोजक के रूप में कशिश शर्मा तथा सह संयोजक के रूप में रीमा एवं कशिश चंदेल को जिम्मेदारी दी गई।




विभाग प्रमुखों की भी घोषणा


विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए विभाग प्रमुखों की भी घोषणा की गई। एमबीए (MBA) विभाग की जिम्मेदारी काव्या जैन, बीटेक (B.Tech) की आस्था, एमसीए (MCA) की सुधीर, एमए टीएचएम (MA THM) की दिवेश, बीएचएमसीटी (BHMCT) की अभेश तथा एमएससी (M.Sc) विभाग की जिम्मेदारी अंकुश को सौंपी गई।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाना, परिसर में सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण तैयार करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाते हुए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच प्रभावी रूप से कार्य करेगी।
नवगठित कार्यकारिणी ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।





