डी.ए.वी. स्कूल में राज्य स्तरीय डी.ए.वी. स्पोर्ट्स मीट क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट 2026 का समापन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   डी.ए.वी. स्पोर्ट्स मीट क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल हमीरपुर में के.एस. गुलेरिया, ए.आर.ओ. एच.पी. ज़ोन-सी के दिशा-निर्देश एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

खिलाड़ियों ने कुश्ती, ताइक्वांडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन

विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपिका शर्मा, प्रिंसिपल रेजिडेंशियल विंग डीएवी बरमाणा उपस्थित रहीं व प्रतियोगिता के वेन्यू इंचार्ज दारा सिंह, प्रिंसिपल डीएवी बिजड़ी तथा वाइस प्रिंसिपल आशा चौहान ने कार्यक्रम समापन की गरिमा बढ़ाई।

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में क्लस्टर 5 ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की

विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में इशिता, सोनाक्षी, दृश्या, अनन्या एवं प्रियांशी ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में मोहम्मद आदिल, पैरिश, दीक्षित, शिव, आरव, अंशुमान, यंश, हिरदांश एवं अंश ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में शिवम सिंह, शौर्य वीर, आशीष, रितेश, सूर्यांश, आदित्य, अनिरुद्ध, शिवांग, अनुपम, नीतिश, स्वास्तिक एवं अंश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

कुश्ती में अंडर-17 बालिका वर्ग में हिमांगी, दीक्षिता, तनिष्का एवं लीपाक्षी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए।

कुश्ती में अंडर-19 बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में मोहम्मद शकील, सार्थक, देवेंद्र, साहिल, हर्षित एवं हर्षल ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री के.एस. गुलेरिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा से भरा हुआ है और खेलों में भी विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की अनेक संभावनाएँ हैं।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य का चयन कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

सभी विजेता खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े सभी शिक्षकों और सहयोगी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं।

 

डीएवी हमीरपुर वाइस प्रिंसिपल आशा चौहान ने सभी शिक्षकों, प्रतिभागियों और अतिथियों का प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

[post-views]