दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा की अध्यक्षता में हुई संपन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 26 सितंबर 2026 को पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

बैठक की कार्यवाही का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के कौड़ा ने किया। पिछली बैठक में लिए गए निर्णय से सभी उपस्थित सदस्यों को अवगत करवाया तथा सभी संबंधित विभागों से त्वरित कार्यवाही करने का आग्रह किया गया ।

 

सर्वप्रथम संगठन के माननीय सदस्यों ने यह मांग रखी कि हिमाचल प्रदेश में केवल पर्यटक शहरों एवं बड़े शहरों के अंतर्गत पड़ने वाली दुकानों को 24 घंटे खुला रखने का प्रयास किया जाए तथा जो छोटे शहर है वहां इसे लागू रखना हो तो पुलिस गश्त की व्यवस्था पूरी रात चालू रखी जाए ताकि रात के समय चोरी की वारदातें न हों ।

 

बैठक में कुछ सदस्यों ने यह मांग रखी कि अणु खेल मैदान के आसपास के घरों में तथा गांव उबक, पंचायत कुठेडा जिला हमीरपुर में पीने के पानी के ओवर हेड टैंक तो बनाए गए हैं परंतु उन टैंकों में पानी कम भरा जाता है, जिससे इन गांवों के लोगों को पीने के पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं होती है ।

 

 

यह भी बताया गया कि उबक गांव के लिए उक्त ओवर हैड टैंक से केवल आधा घंटा पानी की सप्लाई की जाती है जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होता है ।

 

अतः अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग हमीरपुर इस समस्या का निदान करने की कृपा करें ताकि भविष्य में इन दोनों गांवों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े ।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने हमीरपुर शहर के भोटा चौक के आसपास व हमीरपुर अस्पताल के आसपास जो फोटो स्टेट की दुकानें हैं वह उपभोक्ताओं से मनवाने दाम वसूल करते हैं, जबकि गांधी चौक, हमीरपुर के आसपास न्यूनतम दामों पर दुकानदार फोटो स्टेट करते हैं ।

 

 

अतः जिला प्रशासन से संगठन मांग करता है कि फोटो स्टेट के दाम जिला भर में निश्चित किए जाएं ताकि पूर्ण जिला में उपभोक्ताओं से मनमाने दाम न वसूल किए जाएं।

इस अवसर पर सर्वश्री एस के कौड़ा, पी एन शर्मा,ओ पी नंदा, युद्ध वीर पठानिया, हेमराज शर्मा, अशोक सोनी, प्रकाश सेन, गोपाल शर्मा, सुरेश कुमार, राजीव शर्मा, संतोष बनयाल व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे ।

एस के कौड़ा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष

[post-views]