डी.ए.वी. आलमपुर में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन

आलमपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल आलमपुर, जिला काँगड़ा, हिमाचल प्रदेश में आयोजित तीन दिवसीय डी.ए.वी. क्लस्टर स्तरीय राज्य खेल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन 26 सितंबर, 2026 को हुआ।

 

इस अवसर पर कुलदीप सिंह गुलेरिया, महात्मा हँसराज अवार्डी, स्टेट कोऑर्डिनेटर–डी.ए.वी. स्पोर्ट्स, ए.आर.ओ. एच.पी. ज़ोन-सी एवं प्रधानाचार्य, डी.ए.वी. सी.पी.एस. मंडी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, हिमाचली टोपी, शॉल एवं हरित पौधा भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर डी.ए.वी. अंबोटा के प्रधानाचार्य, ए.आर.ओ. एच.पी. ज़ोन-एफ एवं मेज़वान विद्यालय के प्रबंधक श्री नमित शर्मा, डी.ए.वी. धर्मशाला के प्रधानाचार्य  विपिन जिशतु, डी.ए.वी. गुब्बर के प्रधानाचार्य राकेश कुमार तथा लंबागाँव के प्रधानाचार्य भुवेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

इन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बास्केटबॉल एवं योगा की विभिन्न आयु-वर्गों में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। हिमाचल प्रदेश के आठ क्लस्टरों के 69 विद्यालयों से 600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

 

डी.ए.वी. राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित बास्केटबॉल व् योगा में प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

बास्केटबॉल में बालिका वर्ग ने अंडर-14 में क्लस्टर-1 ने प्रथम स्थान तथा क्लस्टर-7 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17: क्लस्टर-7 विजेता तथा क्लस्टर-1 उपविजेता रहा। अंडर-19: क्लस्टर-7 ने प्रथम स्थान तथा क्लस्टर-8 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में अंडर-14 में क्लस्टर-4 ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि क्लस्टर-8 उपविजेता रहा। अंडर-17: क्लस्टर-4 विजेता तथा क्लस्टर-8 उपविजेता रहा। अंडर-19: क्लस्टर-8 ने प्रथम स्थान तथा क्लस्टर-1 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ट्रेडिशनल योग प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में क्लस्टर-5 ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि क्लस्टर-2 प्रथम उपविजेता तथा क्लस्टर-4 द्वितीय उपविजेता रहा। इसी वर्ग में क्लस्टर-5 की दिव्या को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अंडर-14 बालक वर्ग में क्लस्टर-1 ने प्रथम, क्लस्टर-4 ने द्वितीय तथा क्लस्टर-5 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में क्लस्टर-5 विजेता, क्लस्टर-4 प्रथम उपविजेता तथा क्लस्टर-1 द्वितीय उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में क्लस्टर-4 ने प्रथम, क्लस्टर-5 ने द्वितीय तथा क्लस्टर-2 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में क्लस्टर-5 ने प्रथम स्थान, क्लस्टर-4 ने द्वितीय स्थान तथा क्लस्टर-3 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में क्लस्टर-8 विजेता, क्लस्टर-5 प्रथम उपविजेता तथा क्लस्टर-4 द्वितीय उपविजेता रहा।

राज्य स्तरीय व्यक्तिगत कलात्मक योग प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में क्लस्टर-3 की प्रतिभागी ने प्रथम, क्लस्टर-2 ने द्वितीय तथा क्लस्टर-8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में क्लस्टर-1 प्रथम, क्लस्टर-5 द्वितीय तथा क्लस्टर-2 तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में क्लस्टर-2 ने प्रथम, क्लस्टर-8 ने द्वितीय तथा क्लस्टर-5 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में क्लस्टर-5 ने प्रथम, क्लस्टर-1 ने द्वितीय तथा क्लस्टर-4 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में क्लस्टर-3 विजेता, क्लस्टर-2 प्रथम उपविजेता तथा क्लस्टर-5 द्वितीय उपविजेता रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में क्लस्टर-5 ने प्रथम, क्लस्टर-3 ने द्वितीय तथा क्लस्टर-4 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य श्री सुरजीत कुमार राणा ने कहा कि ये खेलें खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और खेल भावना प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि हार -जीत जीवन का हिस्सा है लेकिन अनुशासन और सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।साथ ही उन्होंने विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपने -अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।

[post-views]