खुदाई के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और मिट्टी-बजरी के ढेर – जरा सी बारिश में फुटपाथ पर चलना हुआ मुश्किल

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हमीरपुर के मुख्य अणु चौक के साथ कुछ दिन पहले सीवरेज लाइन डाली गई थी। ठेकेदार द्वारा सड़क के साथ-साथ की गई इस खुदाई के बाद से पूरा बाजार बदहाल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के साथ फुटपाथ का यही हाल है।

हमीरपुर की जनता परेशान, प्रशासन मौन!

क्या है समस्या? – नाली नहीं, गड्ढे बन गए

– खुदाई के कारण सड़क पर *बड़े-बड़े गड्ढे* बन गए हैं जो अब नाली का रूप ले चुके हैं।

सीवरेज लाइन ने निगला बाजार का रास्ता

– जरा सी बारिश में ही इन गड्ढों में *पानी खड़ा हो रहा है और तालाब बन रहा है।*

– खुदाई से निकली *मिट्टी और बजरी वहीं सड़क के किनारे पड़ी है*, जिससे आने-जाने का रास्ता बंद हो रहा है।

 

अणु चौक में तालाब जैसा मंजर

– कुछ दिन पहले इन खड्डों में थोड़ी सी बजरी डाली भी थी, पर *2-3 दिन में ही पूरी बजरी उखड़ गई* और हालत पहले जैसी हो गई।

 

किसे हो रही परेशानी? – दुकानदार और राहगीर बेहाल

पानी जमा होने से *फुटपाथ पर चलने वाले राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी* का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे कीचड़ और पानी भरने से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे। स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।

 

 

“खुदाई तो कर दी, पर मरम्मत कौन करेगा? – हमीरपुर की जनता पूछ रही है सवाल”

 

 

[post-views]