



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू रविवार को ग्राम पंचायत नाहलवीं के गांव लुंडरी पहुंचे।

इस अवसर पर गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा अपनी समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं।



सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं।






खेल के मैदान और मोक्षधाम के लिए भी दी जाएगी धनराशि



वह स्वयं भी प्रदेश के दूरदराज इलाकों में जाकर जनसमस्याओं का निवारण कर रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने बहुत ही सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं।





मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर के लिए कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। उन्होंने हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज, कैंसर केयर संस्थान, डेडिकेटिड साइंस कालेज, सबसे बड़ा बस स्टैंड, नगर निगम और संस्थान भी दिए हैं। इससे जिला हमीरपुर को एक नई पहचान मिली है।


इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने गांव के खेल के मैदान और मोक्षधाम के निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान करवाने तथा अन्य मांगों को भी अतिशीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव के लिंक रोड का कार्य भी अतिशीघ्र पूरा करवाया जाएगा।
इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान बलवंत राणा, पंचायत सदस्य ज्योति कटोच, अश्विनी चंबयाल, जयचंद, सतपाल सिंह, जसीर सिंह, अशोक कुमार, सीमा चंदेल, जसील सिंह पटियाल, कुलदीप सिंह जागीर सिंह, सुखदेव सिंह, और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।





