नवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने गोल्ड मेडल विजेता शालिनी ठाकुर को किया सम्मानित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  नवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने गाँव रोपा की होनहार बेटी शालिनी ठाकुर को उनकी गौरवशाली शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

शालिनी ठाकुर ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला में एम.फार्म (फार्माकोलॉजी) की परीक्षा में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे हमीरपुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

 

इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने शालिनी ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

 

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में हम देवी माता की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी प्रकार हमारी बेटियाँ भी अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से हमीरपुर का नाम पूरे प्रदेश और देश में रोशन कर रही हैं। शालिनी ठाकुर की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

 

उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के समान अवसर देना समाज की जिम्मेदारी है। शालिनी की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

 

अंत में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने शालिनी ठाकुर को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगी तथा समाज और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

[post-views]