लदरौर में सात दिवसीय राष्ट्रीय योजना के विशेष शिविर का शुभ आरंभ

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-   राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर में सात दिवसीय राष्ट्रीय योजना के विशेष शिविर का शुभ आरंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्रीमती रीता कुमारी ने किया ।

 

 

यह शिविर 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक चलेगा और स्वयं सेवी शिविर में समाज प्रेरित कार्यों से लोगों को जागरूक करेंगे।

 

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रीता कुमारी ने स्वयंसेवियों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्कूली बच्चों में समाज सेवा के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम कर रही है।

 

उन्होंने स्वयं सेवियों से आवाहन किया कि 7 दिनों में अनुशासन आपसे भाईचारा और सामुदायिक सेवा के कार्य करके अच्छे समाजसेवी की पहचान बनाएं।

 

स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी अच्युतम वर्मा ने कहा कि सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवी स्कूल परिसर की साफ सफाई , मंदिर परिसर की सफाई और प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की साफ सफाई के कार्यों को प्रोजेक्ट वर्क के रूप में किया जाएगा।

 

इसके अलावा प्रभात फेरी ,योग क्रिया ,व्यक्ति विशेष के लेक्चर से स्वयंसेवियों को जागरुक भी किया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं ।

 

इस अवसर पर महिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती लता कुमारी प्राध्यापक  संजय कटोच ,विनोद कुमार ,सरोज कुमारी ,किरण वाला अरुण पटियाला व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।

 

अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती लता कुमारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करके उनका इस शिवर के शुभारंभ पर आने के लिए धन्यवाद किया ।

 

[post-views]