



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी समूह के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि संस्थान के पाँच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए)-2026 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है।


इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा पूरे संस्थान में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विद्यार्थियों में अनिकेत, विशेष, शिवेन, कार्तिकेय राणा और अनीश कुमार शामिल हैं।




इन विद्यार्थियों ने अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से यह सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि में मार्गदर्शक शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।







विद्यार्थियों की सफलता में सुम्मी शर्मा, बिंदु शर्मा, सीमा राणा और भाग सिंह के समर्पित मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का विशेष योगदान रहा।




उनके उचित निर्देशन और प्रेरणा ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अध्यक्ष आर.सी.लखनपाल, उपाध्यक्ष चंद्रप्रभा लखनपाल, निदेशक पंकज लखनपाल, विद्यालय प्रधानाचार्या नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, उपप्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा, केंद्र प्रभारी आरती शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।






संस्थान के नेतृत्व ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी अपनी मेहनत और समर्पण से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।


हिम अकादमी समूह की यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित प्रशिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।





