एम्स की आंतरिक व्यवस्था मरीजों के हक में नहीं: संदीप सांख्यान

बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप सांख्यान ने एम्स प्रशासन को घेरते हुए कहा है एम्स की अंतरिम व्यवस्था खराब चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एम्स बिलासपुर में मरीज लम्बी कतारों में झूझने के बाद एम्स के कुछ विभागों के द्वारा मरीजों को कहा जाता है कि आपकी सर्जरी या प्रोसिजर होना है और आप अब जाइए आपको सर्जरी या प्रोसिजर के लिए डेट के लिए फोन करके बुला लिया जाएगा।

एम्स का अंतिम उद्देश्य, मरीज़ों का सही समय पर उपचार हो…. संदीप सांख्यान

 

हफ़्तों और महीनों बीतने के बाद भी उक्त मरीज़ों को एम्स से संबंधित विभाग से फोन का इंतज़ार रहता है लेकिन जब फोन नहीं आता है और बेबस मरीज़ लम्बे इंतज़ार के बाद या तो बीमारी को बढ़ा लेता है या फिर कहीं बाहर के अस्पतालों के रुख अपना लेता है।

 

यह समस्या जिला बिलासपुर से सम्बद्ध रखने वाले मरीज़ों की नहीं अपितु हर उस जगह की है जहां से मरीज़ एम्स बिलासपुर में इलाज के लिए आते हैं और फिर आगे के इलाज के लिए फोन का इंतजार करते हैं।

डेटों में मरीजों को न उलझाए एम्स, सही समय पर इलाज सुनिश्चित करे… संदीप सांख्यान

संदीप सांख्यान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह व्यवस्था एम्स के डायग्नोसिस सेंटर की भी है, यही हाल पैट सी टी, एम. आर. आई टेस्टों को करवाने के लिए लंबी डेटों से गुजरना पड़ता है।

 

संदीप सांख्यान ने कहा कि इस संदर्भ में जब तथ्य सामने आए तो बड़े चौकाने वाले हो सकते हैं, कुछ साक्ष्य उनके पास भी मौजूद हैं।

 

उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर राष्ट्रीय गरिमा का हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा प्रतिष्ठित संस्थान यदि एम्स का आंतरिक प्रबंधन उक्त विषयों पर ध्यान नहीं दे पा रहा है तो एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की साख पर बट्टा लगना तय है। संदीप सांख्यान ने कहा कि एम्स का मुख्य उदेश्य मरीजों के स्वास्थ्य की सही समय पर देखभाल करना है न कि मरीज़ों को इलाज के लिए लंबी डेटों में उलझाए रखना है।

 

कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान ने कहा कि उक्त विषयों पर एम्स बिलासपुर के प्रबंधन को देखना चाहिए, अपनी रिव्यु बैठकों में इसका समाधान निकालना चाहिए ताकि एम्स अपने अंतिम उदेश्य “मरीज़ों का बेहतर इलाज” तक पहुंच सके ओर अपनी साख बचा सके।

 

 

 

[post-views]