जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लक्ष्मी मैमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया गौरव

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  लक्ष्मी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, भोटी के विद्यार्थियों ने राजकीय उच्च विद्यालय, चौकी जमवाला में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

जिला स्तरीय एथलेटिक्स में लक्ष्मी मैमोरियल का जलवा

अंडर-14 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हमीरपुर के अनु सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में किया गया।

भोटी के दो सितारों ने अनु ट्रैक पर लगाई ऊंची उड़ान

लक्ष्मी मैमोरियल के प्रतीक और दिव्यांश का राज्य स्तर पर चयन

प्रतियोगिता में *प्रतीक जसवाल* (कक्षा आठवीं) ने लंबी कूद में *तृतीय स्थान* प्राप्त किया, जबकि *दिव्यांश* (कक्षा नौवीं) ने ऊँची कूद में *द्वितीय स्थान* हासिल कर *राज्य स्तरीय* प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतीक और दिव्यांश ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम

भोटी की शान:- 

लक्ष्मी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, भोटी के प्रतीक जसवाल ने लंबी कूद में तीसरा, और दिव्यांश ने ऊँची कूद में दूसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तर पर बनाई जगह – अनु सिंथेटिक ट्रैक पर लहराया परचम – प्रबंधक करतार सिंह चौहान और प्रधानाचार्या शिवानी चौहान ने दी बधाई”

विद्यालय के प्रबंधक  करतार सिंह चौहान एवं प्रधानाचार्या  शिवानी चौहान ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[post-views]