



चुराह/चंबा:- हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में चांजू के समीप एक द*र्दनाक सड़क हा*दसा पेश आया है। देहरा पंचायत के टेपा मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

चुराह /चांजू में दर्दनाक सड़क हादसा” 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल




इस हादसे में कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घा*यल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।






देहरा पंचायत के टेपा मोड़ के समीप हुआ हादसा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की कार्रवाई; घायल को सिविल अस्पताल तीसा भेजा




प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP01D-7491 चांजू क्षेत्र से चंबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान टेपा मोड़ के समीप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में दो लोग सवार बताए जा रहे थे।






दुर्घटना में बढ़डोल गांव, डाकघर चांजू की रहने वाली पुष्पा पत्नी लोभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार चालक नरेण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।



पुलिस ने मृतका के श*व को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घा*यल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। टेपा मोड़ के समीप हुई इस दु*र्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत को रेखांकित किया है।





