



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- टौणीदेवी में बमसन भाजपा मंडल ने अध्यक्ष प्रो. विक्रम राणा की अध्यक्षता में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया तथा पूरे बाजार में नारेबाजी करते हुए तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

टौणीदेवी में बमसन भाजपा मंडल के विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस और प्रदेश सरकार पर किए प्रहार




इस प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने विशेष रूप से भाग लिया तथा प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए। कांग्रेस के 2 सबसे बड़े झूठ जाली वोटों की राजनीति और विदेशी फंडिंग से देश विरोधी साजिश को बेनकाब करते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि जनता सब समझ चुकी है, अब ये ड्रामेबाजी नहीं चलेगी।






जाली वोट पर क्यों चिल्ला रही कांग्रेस? दर्द उसी को होता है जिसने फर्जी वोट बनवाए हों



उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जब एसआईआर कर रहा है, फर्जी वोट काट रहा है, तो कांग्रेस क्यों परेशान हो गई है। दर्द उसी को होता है जिसने जाली वोट बनवाए हों। जो वोट विदेशों से आकर बनवाए गए, जो मरे हुए लोगों के नाम पर थे, वो कटेंगे ही। कांग्रेस बताए कि उसने कितने जाली वोट बनवाए थे जो आज कट रहे हैं तो कांग्रेसी बिलबिला रहे हैं।





कांग्रेस को एसआईआर से डर क्यों? और विदेशी ताकतों से मिलकर देश को कमजोर क्यों कर रहे।


पंचायत चुनाव में जनता ने बता दिया कि फर्जी वोटों से जीतने का जमाना गया तथा विदेशी ताकतों के हाथ में खेलकर षड्यंत्र रचने नहीं देंगे। 2014 में जब से नरेंद्र मोदी के हाथ में देश आया है, भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।
इसी से घबराकर विदेशी ताकतों से हाथ मिलाया है, ताकि दिल्ली में आंदोलन के नाम पर देश को कमजोर करने की साजिश रच सकें। हिमाचल की सुक्खू सरकार भी उसी टूलकिट की कठपुतली बन गई है।
केंद्र की सत्ता न मिलने की हताशा में देश के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। लेकिन देश की 140 करोड़ जनता मोदी जी के साथ खड़ी है, ये साजिशें कभी कामयाब नहीं होंगी और वो दिन दूर नहीं, जब जनता ही इन लोगों को बेनकाब करेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा, महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रमुख, महिला मोर्चा व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन किया।





