हिम अकादमी स्कूल में डी पी टी एवं टी डी टीकाकरण शिविर का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अनुशंसा के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं रोगों से बचाव के उद्देश्य से डी पी टी (DPT) एवं टी डी (Td) टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस शिविर के अंतर्गत कक्षा पहली के 53 विद्यार्थियों को डी पी टी का टीका तथा कक्षा पाँचवीं के 65 और दसवीं के 135 विद्यार्थियों को टी डी का टीका लगाने की व्यवस्था की गई।

 

टीकाकरण का उद्देश्य बच्चों को विभिन्न संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान करना तथा उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

विद्यालय द्वारा अभिभावकों को टीकाकरण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी सहमति के आधार पर टीकाकरण की प्रक्रिया संपन्न की गई।

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ऐसी स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के महत्त्व पर बल दिया।

 

इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

 

[post-views]