



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- नादौन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झटके पर झटके लग रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम को गलोड़ क्षेत्र के 13 भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इन्होंने गोइस के उपप्रधान बालक राम के नेतृत्व में ओक ओवर, शिमला में कांग्रेस का दामन थामा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की नीतियों में जताई आस्था




इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई है।






कांग्रेस का दामन थामने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में अजीत सिंह, गोईस, दीपक कुमार, झरमाणी, दुनी चंद, झरमाणी, ध्यान चंद, दसवीं, रविन्द्र कुमार, गोईस, दीपक कुमार, खोरड़, केवल कुमार, डडोह, विक्की, झरमाणी, प्रिंस धीमान, गोईस, जोगिन्द्र सिंह, झरमाणी, महेन्द्र सिंह, झरमाणी, जगत राम, गोईस और अभि, डडोह से शामिल हैं।



इन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह को आश्वस्त किया कि वे कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। पूरे प्रदेश में चहुँमुखी विकास हो रहा है और नादौन को मुख्यमंत्री मिलना बड़े गर्व की बात है।





मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत किया और कहा कि आपको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।







