



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेशाध्यक्ष के०सी०गौतम प्रदेश के पेंशनरों की जानकारी हेतु सूचित किया है कि जिन पेंशनरों या फैमिली पेंशनर्ज़ ने 1 जुलाई, 2026 से 30 जून, 2027 अवधि के लिए अपने डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र कोषागार कार्यालयों को प्रस्तुत नहीं किए गए हैं।

वे अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (Life Certificate) शीघ्र ज़िला कोषागार कार्यालय में अविलम्ब जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि ज़िला कोषाधिकारी, आपकी पेंशन का नियमित भुगतान सुचारू रूप से जारी रख पाएं।



ज़िला कोषागार कार्यालय, हमीरपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक ज़िला हमीरपुर में 10% के करीब पेंशनरों/ फैमिली पेंशनर्ज़ के जीवित प्रमाण पत्र उक्त कार्यालय में जमा होने शेष हैं। ज़िला व खण्ड मुखियों से भी अनुरोध है कि वह भी इस सम्बन्ध में अपने सदस्यों को सचेत करें।






प्रदेशाध्यक्ष ने पुनः पेंशनर्ज़ से अपील की है कि जिन पेंशनभोगियों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनसे आग्रह है कि वे इसे अविलम्ब प्राथमिकता के आधार पर अपना जीवित प्रमाण पत्र यथाशीघ्र ज़िला कोषाधिकारी के पास जमा करवाएं अन्यथा कभी पेंशन बन्द होने का अंदेशा रहेगा।



जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए पेंशनभोगी Jeevan Pramaan फेस एप्प के माध्यम से अपने मोबाईल से डिजिटल प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं या अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र (Lok Mitra Kendra) पर जाकर भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।





के०सी०गौतम, प्रदेशाध्यक्ष







