



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- राज राजेश्वरी इंटरनैशनल स्कूल मनसुई, भोटा में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक का सफल आयोजन प्रधानाचार्य महोदय डाक्टर आशीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया।


इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, स्वच्छता और उनके सर्वांगीण विकास पर माता पिता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना था।



कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय डाक्टर आशीष कुमार जी द्वारा की गई। विशेष अतिथि के रूप में राज राजेश्वरी शिक्षा सोसाईटी के चेयरमैन मनजीत सिंह उपस्थित रहे।






उन्होने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का पहला गुरू उसकी मां होती है। उन्होने सभी अभिभावकों व छात्रों का स्कूल में पधारने के लिए धन्यवाद किया।



शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी के शैक्षणिक प्रदर्शन, रचनात्मकता और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों पर माता पिता से विस्तार से चर्चा की।












