जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का भव्य समापन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  जिला हमीरपुर में जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन एस डी पब्लिक स्कूल डुगा कलां में भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ।इस समापन के अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम व प्रधानाचार्य एस डी पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन देशराज डोगरा का शाल, टोपी , सरस्वती आईकॉन व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साइंस क्विज जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 7 स्टार स्कूल बनी से आर्यांश व आर्यन प्रथम, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर से क्षितिज व आदवन द्वितीय तथा एमएससी स्कूल सुजानपुर से आदि व विहान तृतीय स्थान पर रहे।

साइंस क्विज सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल मैहरे से अधिराज व नव्या प्रथम, विनायक पब्लिक स्कूल लदरौर से आराध्या व वीरेश शर्मा द्वितीय तथा आर्यन पब्लिक स्कूल झांडी से निहिका व अपर्णा तृतीय स्थान पर रही ।

साइंस क्विज सीनियर सेकेंडरी वर्ग में टीआरडीएवी स्कूल कांगू से अनिकेत व रिद्धिमा प्रथम, गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा से ओजस व अखिल द्वितीय तथा एमएससी सुजानपुर से मेहुल व रिद्धिमा तृतीय स्थान पर रही।

 

साइंस एक्टिविटी कॉर्नर जूनियर वर्ग मे हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर से अभिजय प्रथम, 7 स्टार बनी से प्रत्यक्ष द्वितीय तथा हमीरपुर पब्लिक स्कूल से इशिता तृतीय स्थान पर रही।

 

साइंस एक्टिविटी कॉर्नर सीनियर वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल से रौनव प्रथम, राजकीय वरिषठ माध्यमिक स्कूल हमीरपुर से पीयूष द्वितीय तथा डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से अरशवी तृतीय स्थान पर रही।

 

साइंस एक्टिविटी कॉर्नर सीनियर सेकेंडरी में मैग्नेट पब्लिक स्कूल से शंभवी प्रथम, आदर्श पब्लिक स्कूल हमीरपुर से बैभवी द्वितीय तथा हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर से खुशबू तृतीय स्थान पर रही।

 

मैथमेटिक्स ओलंपियाड जूनियर वर्ग में टीआरडेएवी स्कूल कांगू से अर्श प्रथम, पीपीआईएस बनी से प्रिंस द्वितीय तथा हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर से अथर्व तृतीय स्थान पर रहे।

 

मैथमेटिक्स ओलंपियाड सीनियर वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर से अदवित प्रथम, डीएपी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से हार्दिक द्वितीय तथा एस डी पब्लिक स्कूल हमीरपुर से कनिका तृतीय स्थान पर रही।

 

मैथमेटिक्स ओलंपियाड सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर से अनिकेत प्रथम, हिम अकादमी हीरानगर से वसुधर द्वितीय तथा टीआरडीएवी कांगु से इशांत तृतीय स्थान पर रहेl

 

इन्नोवेटिव साइंस मॉडल जूनियर वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर से आराध्या प्रथम, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू से कर्षिता द्वितीय तथा 7 स्टार स्कूल बनी से दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे।

 

इन्नोवेटिव साइंस मॉडल सीनियर वर्ग में हिम अकादमी विकास नगर से भावेश प्रथम, एस डी पब्लिक स्कूल डुगा कलां से अक्षित द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक ताल से छवि शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

 

साइंस सर्वे रिपोर्ट जूनियर वर्ग में राजकीय उच्च स्कूल कंजयाण से अदिति , मैग्नेट स्कूल से जैसवी, ब्लू स्टार स्कूल से करिषा , डीएवी लजयाणी से गम्य, एस डी पब्लिक डुगा से सारिका , पीपीएस बनी से गुंजन , हिम अकादमी हीरानगर से अरिंदम व 7 स्टार बनी से मलिश्का की सर्वे रिपोर्ट्स बैस्ट रही।

 

साइंस सर्वे रिपोर्ट सीनियर वर्ग में ब्लू स्टार हमीरपुर से रिदित , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल स्कूल से कोमल , डीएवी लजयाणी से यशस्विनी , गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा से आशया , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनी से अदिति , पीपीएस बनी से अक्षरा, न्यू मॉडल स्कूल कक्कड़ से जैविका व हिम अकादमी हीरानगर से अआन्वी की सर्वे रिपोर्ट्स बैस्ट रही।

 

साइंस सकिट प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल लजयाणी प्रथम, मैग्नेट पब्लिक स्कूल द्वितीय व पीपीएस स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।

गुरुकुल बड़ू स्कूल से सभ्य ठाकुर बैस्ट एक्टर रहे। ब्लू स्टार स्कूल की यामिनी ठाकुर बेस्ट एक्ट्रेस रही। डीएवी लजयाणी स्कूल की शिक्षिका सुषमा शर्मा बैस्ट डायरेक्टर रही व 7 स्टार स्कूल बनी की शिक्षिका पिंकी शर्मा बैस्ट स्क्रिप्ट राइटर रही ।

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने बताया कि जिला हमीरपुर से 53 बच्चों का डेलिगेशन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का नेतृत्व करेगा जिसमें साइंस क्विज प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर व मैथमेटिक्स ओलंपियाड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी, साइंस मॉडल में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी, साइंस सकिट व साइंस सर्वे रिपोर्ट के प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

[post-views]