



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर हमीरपुर जिला के डिड़वी कस्बे में दुर्गा स्वरूपी नारी शक्ति ने समाज को जिहाद मुक्त बनाने का संकल्प लिया।


विश्व हिंदू परिषद के युवतियों के आयाम दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित शक्ति संचालन कार्यक्रम में जिला के विभिन्न भागों से 200 से अधिक युवतियों ने पथ संचलन किया और एक सशक्त, सजग और साक्षर समाज बनाने का संकल्प लिया।




इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेविका समिति के जिला बौद्धिक प्रमुख नीलम नंदा ने युवा शक्ति को प्रेरित करते हुए समाज में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।







उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिंदू समाज को चारों तरफ से षड्यंत्रकारी विघटन करने के लिए तैयार बैठे हैं और देश की युवा शक्ति उनके निशाने पर है।




उन्होंने युवा शक्ति का आह्वान किया की एक सजग साक्षर और समर्थ समाज की रचना करने में वह अहम भूमिका निभाएं।





उन्होंने आए हुए अभिवावकों से भी आग्रह किया कि वह राष्ट्रभक्त और धर्म परायण बनाने के लिए अपनी संतानों को बेहतर संस्कार और शिक्षा प्रदान करें ।


उन्होंने कहा कि समाज में विभिन्न प्रकार के जिहाद सनातन समाज के विरुद्ध चल रहे हैं जिसमे युवतियों के खिलाफ लव जिहाद एक बड़े षड्यंत्र के रूप में हमारे समक्ष चुनौती बनकर खड़ा है।
उन्होंने युवतियो को दुर्गा वाहिनी और सेविका समिति जैसे देशभक्त संगठनों के साथ जुड़ने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष हमीरपुर स्थित पहचान संस्था की प्रमुख श्रीमती चेतना शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दुर्गा वाहिनी आयाम के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि आज समाज में इस प्रकार के संगठनों की आवश्यकता है, जो समाज में व्याप्त विभिन्न प्रकार की बुराइयों से संघर्ष कर सके। उन्होंने कहा कि दुर्गा वाहिनी समाज को संस्कारित करने में जुटी हुई है।

सुश्री चेतन ने कहा की की परिवार संस्कारशाला की पहली सीढ़ी है, अगर परिवार स्वयं को संस्कारित करता है, तो समाज स्वयं संस्कारी हो जाएगा उन्होंने कहा कि अपने परिवार की बेटियों को सशक्त बनाकर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर संत शिरोमणि सर्वेश्वरानंद सरस्वती महाराज, विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के सह प्रांत मंत्री पंकज भारतीय, धर्म प्रसार प्रमुख रूपलाल, प्रांत के गौ रक्षा सह प्रमुख अनिल शर्मा, चिरंजीलाल, जिला के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, जिला मंत्री अश्विनी शर्मा, दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका पल्लवी ठाकुर, जिला संयोजिका मानसी सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




