



चंबा/विवेकानंद वशिष्ठ:- हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की जनसभाओं के दौरान बिजली गुल होने की घटनाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पहले चुवाड़ी और अब विधानसभा क्षेत्र भरमौर के लिहल में, जैसे ही जयराम ठाकुर जनता को संबोधित करने लगे, बिजली गुल हो गई।



इस घटना के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।






मामले को गंभीरता से लेते हुए भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने उच्च अधिकारियों से बात की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी तुरंत संबंधित उच्च अधिकारियों से संपर्क कर इस मामले पर अपनी सख्त लहजे नाराजगी जाहिर ।



जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने उन अधिकारियों को जो राजनीतिक दबाव मे काम कर रहे उन्हें स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि अब अधिक समय शेष नहीं है और इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।





उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







