पौहंज स्कूल पहुंचने पर बच्चों का भव्य स्वागत 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पौहंज में U-14 के लड़कियों और लड़कों ने ताइक्वांडो और कुरास चैंपियनशिप में भाग लेकर स्कूल पहुंचने पर स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य महेश कुमार , डी पी ई  मुकेश ठाकुर और पी ई टी रवि ठाकुर स्कूल का समस्त स्टाफ और स्थानीय लोगों के द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया।

 

 

स्कूल मे मेडल जीतकर स्कूल पहुंचे बच्चों का स्वागत किया जिसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर, छः कांस्य पदक बच्चों ने जीतकर स्कूल का मान सम्मान बढ़ाया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य  महेश कुमार जी का कहना है कि बच्चों की मेहनत के साथ-साथ स्काउट मास्टर सतीश कुमार राणा प्रवक्ता इतिहास ने बच्चों को प्रशिक्षित किया ।

 

 

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने स्कूल पहुंच कर बच्चों को बधाई दी। अनिल का कहना है कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सतीश कुमार राणा के निरंतर प्रयास रहे हैं और कई बर्षों से हजारों बच्चों को निशुल्क कराते और ताइक्वांडो में प्रशिक्षित कर चुके हैं ।

 

जिसमें कई बच्चे आज सरकारी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इन जैसे अध्यापक हमारे इस स्कूल में काम कर रहे हैं और बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

[post-views]