क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला हमीरपुर डॉ. सतीश कुमार फोतेदार की अध्यक्षता में आज सीएमओ कार्यालय हमीरपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (National Tuberculosis Elimination Programme – NTEP) के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कंसल्टेंट डॉ. निशांत सोनी, स्टेट हेडक्वार्टर शिमला से डॉ. अनिता, स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर, डॉ. ज्योति भूरिया कांगड़ा से स्टेट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों एवं क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिला हमीरपुर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रम की प्रगति एवं अब तक प्राप्त उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

इसके साथ ही जिले में क्षय रोग की पहचान, जांच, उपचार तथा मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गई।

 

बैठक में टीबी उन्मूलन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने के लिए आवश्यक गतिविधियों एवं भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

 

अधिकारियों ने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय तथा टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला हमीरपुर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति का आकलन करना तथा जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों को गति प्रदान करना रहा।

 

[post-views]