



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान राजेश गौतम व समस्त कार्यकारिणी ने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह द्वारा कर्मचारियों को 5% महँगाई भत्ता (DA) प्रदान करने संबंधी अधिसूचना जारी करवाने के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

यह निर्णय कर्मचारियों के हित में एक सराहनीय कदम है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी तथा उनका मनोबल भी बढ़ेगा।



कर्मचारी वर्ग को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके हित में आवश्यक निर्णय लेती रहेगी।






हम माननीय मुख्यमंत्री का इस निर्णय के लिए पुनः कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं तथा प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं।















