ताल स्कूल में सजी वर्मी कंपोस्ट बनाने की कार्यशाला

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ:-  हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल में एक दिवसीय वर्मी कंपोस्ट बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

इस कार्यशाला में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को इको क्लब गतिविधियों एवं प्राकृतिक खेती के बारे में अवगत कराया l

 

स्थानीय पंचायत के प्रधान राजेंद्र चम्वयाल ने भी प्राकृतिक खेती के तरीकों व सोलर एनर्जी सॉल्यूशंस के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की।

 

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीवन पटियाल, बीडीसी वाइस चेयरमैन रानी कुमारी उपस्थित रहीं l

 

इस कार्यशाला में कमल लखनपाल ने विषय विशेषज्ञ के रूप में जैविक खाद के उपयोग व प्राकृतिक खेती को अपनाने की विधि से अवगत कराया l

 

इस कार्यशाला में वर्मी कंपोस्ट एवं सीड बॉल्स बनाने के तरीके और उनसे होने वाले लाभों का विस्तार से वर्णन किया गयाl स्कूल प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट किया ।

 

इस कार्यशाला में 150 स्कूली बच्चों सहित शिक्षकों राजीव कतना, इको क्लब प्रभारी शिवानी पटेल , राकेश चंद्र ठाकुर ,अंजना , अर्चना, जोगेंद्र सिंह एवं संतोष ने भी भाग लिया l

[post-views]